शनिवार, 27 सितंबर 2025

आम आदमी को अपना वजूद कायम करना होगा ••व्यास

आम आदमी बनाम खास आदमी ! एडवोकेट प्रहलाद राय व्यास पूर्व सदस्य स्थाई लोक अदालत भीलवाड़ा वरिष्ठ विधि व्याख्याता ने एक बयान जारी कर कहा कि"आम आदमी को अपनी ताकत बढ़ानी होगी।अन्यथा खास आदमी यू ही उसका शोषण करता रहेगा। अत्याचार अन्याय भ्रष्टाचार उसके अधिकार सुरक्षा कल्याण हितों को नुकसान पहुंचाता रहेगा।" ब्लॉग राइटर व्यास ने बताया कि आज आंदोलन ओर आंदोलनकारियों को बदनाम किया जा रहा है सत्ता द्वारा !आंदोलनजीवी,अर्बन नक्सलाइट,विदेशी मुद्रा से चलने वाले आंदोलन की संज्ञा तक दी जाती है। किसान मजदूर छात्र युवा महिला अल्प संख्यक आदिवासी दलित पिछड़ा समाज आज भी दुखी है। आम आदमी को आकांक्षाओं भावनाओं उद्वेगो की कोई परवाह नहीं है। सत्ता को !शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार न्याय आवास पर्यावरण बिजली पानी सड़क जेसे मुद्दो पर राजनीति करना ही आम आदमी की राजनीति है। वैकल्पिक राजनीति है। आज सत्ता बांटो ओर राज करो, की नीति पर चल रही है। जब जब आम आदमी जाति धर्म संप्रदाय परम्परा रीति रिवाज क्षेत्र भाषा नस्ल के नाम प बंटा तब तब लूट का शिकार हुआ है। खास आदमी के हाथों ! आइए अपने संवैधानिक अधिकार कानूनी अधिकार बचाने के लिए लड़े। अन्यथा जो अधिकार है। उसके छीन जाने का खतरा साफ दिख रहा है।