शनिवार, 27 सितंबर 2025

आम आदमी को अपना वजूद कायम करना होगा ••व्यास

आम आदमी बनाम खास आदमी ! एडवोकेट प्रहलाद राय व्यास पूर्व सदस्य स्थाई लोक अदालत भीलवाड़ा वरिष्ठ विधि व्याख्याता ने एक बयान जारी कर कहा कि"आम आदमी को अपनी ताकत बढ़ानी होगी।अन्यथा खास आदमी यू ही उसका शोषण करता रहेगा। अत्याचार अन्याय भ्रष्टाचार उसके अधिकार सुरक्षा कल्याण हितों को नुकसान पहुंचाता रहेगा।" ब्लॉग राइटर व्यास ने बताया कि आज आंदोलन ओर आंदोलनकारियों को बदनाम किया जा रहा है सत्ता द्वारा !आंदोलनजीवी,अर्बन नक्सलाइट,विदेशी मुद्रा से चलने वाले आंदोलन की संज्ञा तक दी जाती है। किसान मजदूर छात्र युवा महिला अल्प संख्यक आदिवासी दलित पिछड़ा समाज आज भी दुखी है। आम आदमी को आकांक्षाओं भावनाओं उद्वेगो की कोई परवाह नहीं है। सत्ता को !शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार न्याय आवास पर्यावरण बिजली पानी सड़क जेसे मुद्दो पर राजनीति करना ही आम आदमी की राजनीति है। वैकल्पिक राजनीति है। आज सत्ता बांटो ओर राज करो, की नीति पर चल रही है। जब जब आम आदमी जाति धर्म संप्रदाय परम्परा रीति रिवाज क्षेत्र भाषा नस्ल के नाम प बंटा तब तब लूट का शिकार हुआ है। खास आदमी के हाथों ! आइए अपने संवैधानिक अधिकार कानूनी अधिकार बचाने के लिए लड़े। अन्यथा जो अधिकार है। उसके छीन जाने का खतरा साफ दिख रहा है।

मंगलवार, 1 मार्च 2022

लोक अदालतों में मामले निपटाए।

लोक अदालतों में अपने कानूनी विवादों का समाधान कराए।चाहे अदालत में पेंडिंग हो या भविष्य में आने वाले ही क्यों न हो।सिविल,फौजदारी मामले जो राजीनामे योग्य हो।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

भीड़ तंत्र हावी हो रहा है लोक तंत्र पर-व्यास

2014 में मोदी जी के नेतृत्व में वो सरकार बनी जो हिन्दुसभा की पृष्ठभूमि में पली बढ़ी।संघ परिवार देश को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए जायज नाजायज सब तरीके अपनाता रहा है।आजादी से पहले तक संघ परिवार ने कोई उल्लेखीय आजादी के आंदोलन में भूमिका नही निभा सका।वह जाने अनजाने में अंग्रेजो के नापाक इरादों को ही कामयाब बनाता रहा।कांग्रेस,क्रांतिकारी नेताओ,कम्युनिष्ठों से भी कभी नही जुड़ा।केवल निराशा हताशा की ही राजनीति करता रहा।मुस्लिम लीग ओर हिन्दु महासभा दोनों ही दल सम्प्रदायवादी राजनीति में लगे रहे।दोनों ही दल द्विराष्ट्रवाद की अवधारणा पर ही आचरण व्यवहार करते रहे।आखिर दिनों ही दल भारत के विभाजन को नही रोक पाए।वो चाहते भी थे कि देश हिन्दूराष्ट्र ओर मुस्लिम राष्ट्र अलग अलग हो जाये।अंग्रेज भी यही चाहते थे।आजादी के पहले हिंदू और मुस्लिम आबादी भारत मे निर्णायक ताकत थी।जिसे अंग्रेजो ने विभाजित किया ओर मुस्लिम लीग ओर हिन्दू महासभा संघ सब उनके नापाक इरादों को नही समझ पाए।आज तक भी नही समझ पा रहे है।आज भी भीड़ की आड़ लेकर लोकतांत्रिक ताने बाने,संस्कृति,संस्थाओं पर हमले करवा रहे है।आज सब कुकर्म भीड़ की आड़ में हो रहे है।हिन्दू मुस्लिम कार्ड,गाय गंगा,राम मंदिर,धारा 370,लव जिहाद सब काम भीड़ की आड़ में किये जा रहे है।कानून के शासन को धत्ता बताकर अपने विभाजनकारी एजेंडे पर संघ परिवार काम कर रहा है।सरदार पटेल को राजनीति में अपने स्वार्थ के लिए घसीट रहे है।जबकि सब जानते हैकि संघ सरदार पटेल के विचारो का विरोधी रहा है।सावरकर की विचारधारा के लोग सरदार पटेल के भक्त होने का स्वांग कर रहे है। 2019 निर्णायक होगा।या तो भीड़तंत्र हावी होगा या उखड़ जाएगा।